Complaint Details

Status : Closed Closed
Complaint No
: 0089250/2017
Category : Banking
Date : 03-08-2017
Subject Line : bank ke karamchari dwara abhadra vyabhar aur kaam karne me aanakani
     
Complainant : Awadhesh Kumar Bharti
Address : 658 Tulsi Nagar, Orai
     
Complainee : State Bank of India
Address : Rath road, Orai,

 

Complaint Details
मेरा मेरी पत्नीक के साथ ज्वा इंट खाता है। मैंने अपनी पत्नीा के नाम से एटीएम का आवेदन किया था जो कि मेरे पास तय समय पे नहीं पहुंचा जब मैंने उसके बारे में बैंक से जानकारी लेनी चाही तो उसने मुझे कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया फिर मैंने पता किया कि मेरा एटीएम मेरे पते पे नहीं पहुंचा है उसके बाद मेरे मोबाइल में मैसेज आया कि आप का एटीम आप के ब्रांच में पहुंच गया है जब मैंने बैंक में जानकारी ली तो उन्होंकने बताया कि अभी तक मेरे बैंक में आपका एटीएम नहीं आया है इसकी जानकारी करते हुए मुझे 10 दिन हो गए लेकिन बैंक से कभी भी कोई संतुष्टए जवाब नहीं मिलता था बल्कि मेरी मदद करने के बदले मुझसे ही बदतमीजी से बात करते थे। तब मैंने बैंक के एक कर्मचारी से बहुत रिक्वे सट की कि मेरा एटीएम आप खोज दे तो आप की बहुत कृपा होगी। तब कर्इ दिन तक बहाना बनाने के बाद एक दिन मेरे सामने ही अलमारी से कई सारे एटीएम निकले जिनकी रजिस्टबर में कोई भी एंट्री नहीं थी उस एटीएम को अपने साथ ले आया लेकिन वो एटीएम ब्लॉीक्‍ था। जब 3 दिन इंतजार करने के बाद एटीएम के लिए बैंक गया तो वहां का कर्मचारी बलवंत सिंह मुझसे बहुत ही अभद्र भाषा में बात किया और कहने लगा कि अपना एकाउंट यहां से बंद कर दें क्यों कि आपके एकाउंट न रहने से बेंक पर कोई असर नहीं पड़ेगा और न ही मेरी बैंक बंद हो जाएगी । जब उससे मेंने बोला कि ऐसा मत बोलिए तो उसने मुझे और भी ज्याादा अपमानित किया और तभी मेरे सामने एक व्य क्ति आता है जिसका वहां पर खाता नहीं है वो किसी दूसरी व्यिकित का वाउचर लेकर बिना पासबुक के उसके एकाउंट से बलवंत सिंह के द्वारा उस व्यीकित्‍ को पेसे निकालने की अनुमति देते हैं ये सब आप बैंक के सीसीटीवी फुटेज में बिल्कु ल साफ तरीके से देख सकते हैं जब मैने ये सब देखा तब मुझे पता चला कि इस बैंक में बिना पैसे को दिए हुए या फिर आप की बिना पहचान हुए कोई भी काम आसानी से नहीं हो सकता। जब मैंने बलवंत सिंह जी से पूछा कि आप मेरा कृपया जल्दीई काम कर दें तो आप की कृपा होगी तब उन्होंनने कहा कि यहां बिना जान पहचान के और बिना पैसे दिए हुए कोई भी काम जल्दी नहीं होता। इस बात को लेकर मैने बोला कि मैं आपकी शिकायत करुंगा तो बलवंत सिंह जी ने बोला कि मेरा कुछ भी नहीं कर पाओगे मेरे बहुत ऊपर तक कनेक्श न हैं तो उल्टा मैं आप पर ही कार्रवाई करुंगा कि ये मेरे बैंक में लूटपाट करने आए हैं और आप की पूरी जिंदगी खत्मं हो जाएगी।

Replies


<< Back to list

 

 



X
Su Mo Tu We Thu Fr Sa