| Status | : | Closed
|
| Complaint No |
: | 0052416/2015 |
| Category | : | Real Estate |
| Date | : | 04-08-2015 |
| Subject Line | : | हमारे घर के रेनोवेशन के कí |
| Complainant | : | amit Verma |
| Address | : | H 2083 Gaur Green City |
| Complainee | : | Orange Interio |
| Address | : | LGF – 67, Rajhans Plaza,Opposite Aditya Mall, Indirapuram, Ghaziabad – 201014 |
Complaint Details
माननीय महोदय,
विषय : हमारे घर के रेनोवेशन के कॉन्ट्रैक्ट (डेटेड ७ जून २०१५) में मेस्सेर्स ऑरेंज इंटेरिओ द्वारा धोखाधड़ी, आर्थिक नुकसान, परिवार की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न किये जाने की कम्प्लेन दर्ज करने बाबत प्रार्थनापत्र.
मैं, अमित वर्मा, आपसे सविनय निवेदन करता हूँ की आप मेरी कम्प्लेन दर्ज़ करें जिसके बाबत पूरी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-
मैंने ७ जून को इस कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया था जिसमे इस कंपनी ने ७ लाख ५० हज़ार में हमारे पुरे घर का काम करने का कॉन्ट्रैक्ट सिग्नेचर किया था. क्या क्या काम करना था, वह डिटेल में कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है. कॉन्ट्रैक्ट से पहले इस कंपनी द्वारा एक कोटेशन ८ लाख १८ हज़ार ५ सौ का दिया गया था, जिसमे हर काम के लिए कितने पैसे लगेंगे वह ब्रेकअप भी दिया गया था, जिसके बेसिस पे कॉन्ट्रैक्ट समझौता के बाद ७ लाख ५० हज़ार में सिग्नेचर हुआ.
उन्होंने डेढ़ महीने के कार्यकाल में सिर्फ ड्राइंग/डाइनिंग और किचन का फॉल्स सीलिंग और फ्लोर tiles, २ बालकनी का एल्युमीनियम पैनल कवरेज, ड्राइंग रूम और १ bedroom की बालकनी के खिड़की और दरवाज़े तोडना और १ बाथरूम का दरवाज़ा उखाड़कर इिंट की दिवार बनाने का काम किया. इसके अलावा उसने हमारे घर के सारे पुराने वुडवर्क को तहस नहस करके सारा लकड़ी का सामान / तोड़े हुए अल्मारिओं के सारे पल्ले / ३ दरवाज़े/ सारा लोहे की बड़ी बड़ी ग्रिल्स के साथ चौखट व् एक बाथरूम का उखड़ा हुआ सारा फिटिंग्स और सिंक/कमोड वगैरह ले गया.
कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से अभी घर में दो बैडरूम में पिओपी, एक बैडरूम की बालकनी के खिड़की दरवाज़े तोड़ के एक्सटेंशन का काम, दोनों बैडरूम के टाइल्स और इलेक्ट्रिकल का काम, दोनों बाथरूम का पूरा फिटिंग्स/टाइल्स/taps /कमोड/सिंक, वैनिटी, छत की टाइल्स बदलना, ३ वाल पेपर, वाल पेंट, और सभी दीवारों की पोलिश, बच्चों की २ मंज़िला बेड, मॉडलर किचन, बच्चों का वर्क स्टेशन कैबिनेट के saath (स्टडी यूनिट विथ २ सिटींग), वुडेन कैबिनेट मंदिर, ५ दरवाज़ों का रूपांतर माइका और हैंडल लॉक के साथ, ७ सीटर सोफे सेंटर टेबल के साथ, ४ सीटर डाइनिंग टेबल, दो टीवी वाल हैंगिंग यूनिट्स, मास्टर बेड रूपांतर, डाइनिंग रूम क्राकरी यूनिट, बैडरूम में २ स्टोरेज यूनिट, बैडरूम का वार्डरॉब रूपांतर, बेडसाइड ड्रेसिंग यूनिट, और मैन प्रवेश के पास मैटेलिक पेंट और टाइल वर्क; यह सब काम अभी बाकी है.
उनके द्वारा साइंड कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से किये हुए काम की कीमत लगभग सवा लाख है, जिसका विस्तृत विवरण (कोटेशन ब्रेकअप और कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू के हिसाब से) इस प्रकार है :-
२ बालकनी एक्सटेंशन - ४८००० रुपये
पीओपी(ड्राइंग/डाइनिंग/किचन) - ४०००० रुपये
इलेक्ट्रिकल वर्क - ८००० रुपये
३ रूम का टाइल्स - ४०००० रुपये
३ दिवार/चौखट तोडना - ८००० रुपये
एयरकंडीशनर refitting - १०००० रुपए
हमारे घर के स्क्रैप(लकड़ी के पल्ले, दरवाज़े, चौखट, गिलास शेल्वेस, लोहे के ग्रिल/ स्टील की फिटिंग्स/हैंडल्स / बाथरूम के नल वगैरह ले जाना ( २०,००० रुपये )
सेंटर टेबल का तोडना/नुकसान ( १५००० रुपये)
पुरे किये गए काम की कीमत / गणना १२०००० रुपये हैं जबकि मेस्सेर्स ऑरेंज इंटेरिओ ३ लाख रुपया अडवांस पहले ही ले चुके हैं.
हमसे पुरे ३ लाख रुपये एडवांस लिए हैं और अचानक काम रोककर भाग गए. जब हमने रजिस्टर्ड पत्र द्वारा काम रोकने का और बस 2 दिन पहले ही १ लाख रुपये एडवांस, किचन का वुडवर्क(मॉडलर कम्पलीट) और बाथरूम (कम्पलीट) कराने के लिए, लेने का ब्यौरा माँगा तो उन्होंने अपने २७ जुलाई २०१५ दिनांकित पत्र द्वारा खर्च बढ़ा-चढ़ाकर पूरा एडवांस हड़पने की कोशिश में है और अपने व्हीलचेयर पर होने का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर रहा है. अपने इस पत्र में उसने सारी झूठी बातें लिखकर असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की है. संदिग्ध लोगों को घर पर भेज कर हमें डराने की कोशिश की जा रही है, अपनी इंडस्ट्री मैन होने का फायदा उठाकर फर्ज़ी बिल बनवाकर हमारा पूरा पैसा हड़पने की साज़िश में है, अब हम जिसे भी काम पूरा करने के लिए बुलाते हैं वह हमें फंसा हुआ देख कर बहुत ज्यादा रेट बताते हैं. इन सब से हमें काफी मानसिक तनाव और जीवन यापन में अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. हमारे दो छोटे बच्चे हैं जो इस वजह से बहुत तकलीफ में हैं, हम पांच लोग एक ही कमरे में बांध गए हैं. उपरोक्त फर्म द्वारा काम रोकने और पैसा हड़पने से, हमें दोबारा काम शुरू कराने में बहुत आर्थिक परेशानी और नुक्सान उठाना पड़ रहा है और बहुत समय भी व्यर्थ हो रहा है.
अतः, आपसे प्रार्थना है की हमारे साथ इतनी बड़ी धोखा धडी हो रही है, हमारी कम्प्लेन लिखकर उसपर उचित कार्यवाही करें. हमारे पैसे वापस दिलाने की कृपा करें.
सधन्यवाद,
प्रार्थी
अमित वर्मा
ह-२०८३, गौर ग्रीन सिटी,
इंदिरापुरम, वैभव खंड
ग़ज़िआबाद-२०१०१०
फ़ोन न. 9871795909
संलग्न :
१ कॉपी ऑफ़ कॉन्ट्रैक्ट एंड कोटेशन विथ मेस्सेर्स ऑरेंज इंटेरिओ, एल जी ऍफ़ -६७, राजहंस प्लाजा, अपोजिट आदित्य मॉल, इंदिरापुरम.(फ़ोन न. ८८२६६८०८४४, ८८२६६८०८५५)
२.प्रार्थी द्वारा उपरोक्त मेस्सेर्स ऑरेंज इंटेरिओ को रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजे हुए पत्र दिनांकित १६ जुलाई २०१५ की कॉपी.
३. प्रार्थी के तथाकथित पत्र के जवाब में मेस्सेर्स ऑरेंज इंटेरिओ द्वारा दिए गए जवाब की कॉपी दिनांकित २७ जुलाई २०१५.
४. मेरे उपरोक्त घर यह-२०८३, गौर ग्रीन सिटी, इंदिरापुरम की वास्तविक स्थिति तस्वीरों के साथ
Replies
| X | ||||||
| Su | Mo | Tu | We | Thu | Fr | Sa |